Wednesday, October 21st, 2026

अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री हटाने प्रदर्शन

रायपुर
हनुमान नगर मोहल्ला समिति के सदस्यों ने हनुमान नगर संतोषी नगर में स्थित अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री को हटाने की मांग को लेकर फैक्ट्री के सामने ही शांतिपूर्वक धरना देते हुए प्रदर्शन किया और शासन को अवगत कराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों में समिति के अध्यक्ष भावेश यादव, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, वनलता शुकला, सचिव डॉ. लष्मीकांत, अभिषेक साहू सहित मोहल्ले के अन्य लोग शामिल थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय